सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने डीपीआरओ मनोज कुमार यादव के स्थानांतरण पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिले में अब तक इतना भ्रष्ट अधिकारी नहीं आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों का शोषण हुआ। कहा कि स्थानांतरण के बाद अब जिले में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न पर रोक लगेगी।