बानसूर: बानसूर में ग्राम रथ अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेंगी योजनाओं की जानकारी
Bansur, Alwar | Apr 28, 2026 बानसूर क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम रथ अभियान की शुरुआत उपखंड अधिकारी अनुराग हरित ने हरी झंडी दिखाकर की। अभियान के तहत रथ गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा। पंचायत स्तर पर ऑडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार किया।