शिक्षक रामविलास भारती की बगिया हुई सुनी, श्रद्धांजलि देने के लिए स्कूल में उमड़ी भारी भीड़
निजी खर्च से सरकारी स्कूल की दिशा और दशा बदलने वाले राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि देने के लिए स्कूल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।