जांजगीर | नकटी गांव मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
जांजगीर के कचहरी चौक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकानों में हुई तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।
#CGVoiceNews #JanjgirChampa #Congress #Protest #BreakingNews #ChhattisgarhNews #PoliticalNews #CGNews
Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 3, 2026