Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र
Rajkot

जांजगीर-चांपा | डोंगाकोहरौद आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे कलेक्टर और एसपी डोंगाकोहरौद में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए दो ग्रामीणों से कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। अधिकारियों ने डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर है। कलेक्टर ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य जारी है, जबकि स्थायी निर्माण के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति प्रक्रिया चल रही है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। #CGVoiceNews #JanjgirChampa #DongaKohraud #RoadConstruction #Collector #SP #BreakingNews #ChhattisgarhNews #CGNews

MORE NEWS

Janjgir champa:- भालेराव मैदान हुआ जलमगन...

Janjgir champa:- भालेराव मैदान हुआ जलमगन...

Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 3, 2026

जांजगीर | नकटी गांव मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जांजगीर के कचहरी चौक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकानों में हुई तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

#CGVoiceNews #JanjgirChampa #Congress #Protest #BreakingNews #ChhattisgarhNews #PoliticalNews #CGNews

जांजगीर | नकटी गांव मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जांजगीर के कचहरी चौक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकानों में हुई तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। #CGVoiceNews #JanjgirChampa #Congress #Protest #BreakingNews #ChhattisgarhNews #PoliticalNews #CGNews

Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 3, 2026

जांजगीर-चांपा | सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज
पामगढ़ क्षेत्र के डोंगा-कोहरौद–बलौदाबाजार मार्ग की जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पांचवें दिन भी आमरण अनशन जारी है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अंबेडकर चौक पर चक्काजाम किया। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और स्कूली बच्चे आंदोलन में डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क की हालत खराब है और बार-बार मांग के बावजूद समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि आंदोलन के कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। फिलहाल आंदोलन के कारण यातायात प्रभावित रहा और मौके पर पुलिस बल तैनात है।
#CGVoiceNews #JanjgirChampa #DongaKohraud #RoadConstruction #BreakingNews #ChhattisgarhNews #Pamgarh #CGNews #TrafficJam

जांजगीर-चांपा | सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज पामगढ़ क्षेत्र के डोंगा-कोहरौद–बलौदाबाजार मार्ग की जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पांचवें दिन भी आमरण अनशन जारी है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अंबेडकर चौक पर चक्काजाम किया। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और स्कूली बच्चे आंदोलन में डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क की हालत खराब है और बार-बार मांग के बावजूद समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि आंदोलन के कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। फिलहाल आंदोलन के कारण यातायात प्रभावित रहा और मौके पर पुलिस बल तैनात है। #CGVoiceNews #JanjgirChampa #DongaKohraud #RoadConstruction #BreakingNews #ChhattisgarhNews #Pamgarh #CGNews #TrafficJam

Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 3, 2026

4 घंटों से चक्का जाम :-डोंगा-कोहरौद सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों की मांग, मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगा आंदोलन

सब हेडलाइन:
महिलाओं ने संभाली आंदोलन की कमान, 5 दिन से आमरण अनशन जारी; प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र के डोंगा-कोहरौद–बलौदाबाजार मार्ग की जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने शुक्रवार को पामगढ़ के अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर दिया। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और युवा सड़क पर डटे रहे।

आंदोलन के दौरान महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक न आमरण अनशन समाप्त होगा और न ही आंदोलन। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो इससे भी बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है।

चक्काजाम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिसकर्मी रेनकोट पहनकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए है आंदोलन के कारण 4 घंटों ने बिलासपुर शिवरीनारायण मार्ग पर यातायात प्रभावित है।

जिला प्रशासन की ओर से अबतक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों से बात करने के लिए नहीं पहुंच सके है। जमकर नारे बाजी की जा रही है।

4 घंटों से चक्का जाम :-डोंगा-कोहरौद सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों की मांग, मूसलाधार बारिश में भी नहीं डिगा आंदोलन सब हेडलाइन: महिलाओं ने संभाली आंदोलन की कमान, 5 दिन से आमरण अनशन जारी; प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र के डोंगा-कोहरौद–बलौदाबाजार मार्ग की जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने शुक्रवार को पामगढ़ के अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर दिया। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और युवा सड़क पर डटे रहे। आंदोलन के दौरान महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उनका आरोप है कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक न आमरण अनशन समाप्त होगा और न ही आंदोलन। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो इससे भी बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आंदोलन के पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है। चक्काजाम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लगातार हो रही बारिश के बीच पुलिसकर्मी रेनकोट पहनकर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए है आंदोलन के कारण 4 घंटों ने बिलासपुर शिवरीनारायण मार्ग पर यातायात प्रभावित है। जिला प्रशासन की ओर से अबतक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों से बात करने के लिए नहीं पहुंच सके है। जमकर नारे बाजी की जा रही है।

Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 3, 2026