जांजगीर-चांपा | सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज
पामगढ़ क्षेत्र के डोंगा-कोहरौद–बलौदाबाजार मार्ग की जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर पांचवें दिन भी आमरण अनशन जारी है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने अंबेडकर चौक पर चक्काजाम किया। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और स्कूली बच्चे आंदोलन में डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से सड़क की हालत खराब है और बार-बार मांग के बावजूद समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि आंदोलन के कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। फिलहाल आंदोलन के कारण यातायात प्रभावित रहा और मौके पर पुलिस बल तैनात है।
#CGVoiceNews #JanjgirChampa #DongaKohraud #RoadConstruction #BreakingNews #ChhattisgarhNews #Pamgarh #CGNews #TrafficJam