झालरापाटन: भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक संपन्न, किसान सम्मेलन की तैयारी, 16 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होगा सम्मेलन
भारतीय किसान संघ जिला झालावाड़ की मासिक बैठक गुरुवार दोपहर झालरापाटन तहसील के ग्राम मोतीपुरा स्थित बालाजी मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने की। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, ग्राम समितियों के गठन और किसान सम्मेलन पर चर्चा हुई।