नवाबगंज: वैशपुर तिराहे के पास पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 31 ग्राम अवैध मारफीन बरामद
बाराबंकी के थाना जैदपुर पुलिस ने रविवार करीब 5:40 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज मादक पदार्थ तस्कर/ अभियुक्त बाबूलाल पुत्र नत्थाराम गौतम निवासी ग्राम पनिहल थाना जैदपुर को वैशपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 31 अवैध मारफीन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर पर एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत किया गया।