भीलवाड़ा: महंत बाबूगिरी महाराज का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक, मंत्रोच्चार व जयकारों के बीच संतों व भक्तों ने चादर ओढ़ाई
भीलवाड़ा। संकटमोचन हनुमान मंदिर भीलवाड़ा के महंत बाबूगिरी महाराज अब निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज के पदनाम से जाने जाएंगे।गरिमापूर्ण समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल व भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी भी मंच पर रहे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन सहित कई संतों व भक्तों ने चादर ओढ़ाई।