झांसी: झांसी में नामांकन के दौरान जेबकतरे ने युवक की जेब काटी, भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा
Jhansi, Jhansi | Oct 6, 2026 झांसी में स्नातक चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर मंगलवार की दोपहर 2 बजे नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान नामांकन स्थल पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक जेबकतरे ने एक युवक की जेब काट दी। युवक को जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया।