गुना: धाननखेड़ी गांव में मोई रोड पर तेज बारिश में मजदूर के घर में भरा पानी, घर गृहस्ती का सामान खराब, वीडियो किए वायरस
गुना जिले में बारिश दौर जारी है, 9 जुलाई को बमोरी इलाके के ग्राम पंचायत धाननखेड़ी में मोई रोड निवासी भगवान लाल माली ने वीडियो जारी किए है। मजदूर भगवान लाल ने कहा, 8 जुलाई रात हुई तेज बारिश में सीसी खरंजा पर दोनों साइड नाली ना होने से, एक तरफ की नली ओवरफ्लो हो गई कच्चे मकान में पानी भर गया। घर गृहस्ती का सामान खराब हो गया। पानी निकासी के इंतजाम की मांग की है।