धरहरा: पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री सह जमालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार द्वारा समर्थकों संग बीते दिन धरहरा दक्षिण पंचायत के लापता सरपंच पुत्र के शव मिलने के मामले को लेकर मृतक के पैतृक आवास धरहरा दक्षिण जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली गई।