आरा: छठ महापर्व से पहले आरा में गोलियों की तड़तड़ाहट से भोजपुर दहला, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर; गैंगवार की आशंका
Arrah, Bhojpur | Nov 12, 2026 छठ महापर्व की तैयारियों के बीच भोजपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई है। गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने दो युवकों को निशाना बनाया। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति भी गम्भीर है। मृतक का नाम हृतिक सिंह बताया गया जबकि दूसरा जख्मी युवराज सिंह है।