सूरजगढ़: शिवनगर गांव में शराबी के आतंक से तंग आकर भाई ने पुलिस को दी सूचना, शराबी गिरफ्तार
पीरी बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में लगातार शराब के नशे में घर में उत्पाद मचाने और परिजनों के साथ मारपीट करने से परेशान एक युवक ने आखिरकार अपने ही भाई के खिलाफ पुलिस को सूचना दे दी. मंगलवार अपराह्न 1 बजे पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले यदुनंदन महतो के पुत्र मनोज महतो को नशा सिवान में गिरफ्तार कर लिया.पीरीबाजार थाना कांड संख्या 81/26 दर्ज किया गया है.