कांके: बाईपास रोड में तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी
Kanke, Ranchi | Sep 18, 2026 बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से लगातार तीसरे दिन भी जारी है। रेलवे और HEC की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से जेसीबी समेत अन्य संसाधनों की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।