अररिया: शास्त्री नगर में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Araria, Araria | Mar 6, 2024 अररिया शहर के शास्त्री नगर वार्ड नंबर 16 में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला और युवतियों ने भाग लिया. कलश यात्रा मंदिर से निकली और त्रिसुलिया घाट पर जल भरकर फिर शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए मंदिर पर आकर समाप्त हुई.