अररिया: भीमपुर के समीप सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति हुआ घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 6, 2024 सुपौल जिला के भीमपुर के समीप सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति दयानंद यादव बुरी तरह घायल हो गये है. जिन्हे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. जहां डॉ पितांबर कुमार ने सीटी स्कैन करवाने के बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया है.