अररिया: धरमगंज चौक के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 5, 2024 पलासी प्रखंड क्षेत्र के धरमगंज चौक के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार पटेगना पलासी वार्ड संख्या दो निवासी काशी नाथ मंडल के पुत्र लक्ष्मण कुमार मंडल बताएं जा रहे हैं.