चौथम: चौथम प्रखंड कार्यालय परिसर में दिलाई गई लोगों को शपथ, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर चौथम प्रखंडकार्यालय परिसर में बीडीओ मिन्हाज आलम ने अधिकारियों, कर्मचारियों व आम लोगों को शपथ दिलाई। बताया जा रहा है निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित अधिकारियों, कर्मियों व आम लोगों को निष्पक्ष होकर वोटिंग करने समेत अन्य बिन्दुओं पर शपथ दिलाई गई।