बैराड़: कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर बैराड़ में कृषि विभाग का औचक निरीक्षण,उर्वरक नियमों का उल्लंघन करने पर 3 दुकानें सील
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अनियमितताओं पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गतदिवस बैराड़ में उर्वरक वितरण प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन दुकानों को सील कर दिया गया जिसकी जानकारी बुधवार शाम 5 बजे जनसम्पर्क विभाग से मिली।