इचाक: हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड में स्थित प्राचीन मंदिरों का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है
हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड में स्थित प्राचीन मंदिरों का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रहा है। बताया जाता है कि इन मंदिरों का निर्माण 16वीं से 18वीं शताब्दी के बीच नागवंशी राजा शासकों द्वारा कराया गया था। शिव, भद्रकाली, विष्णु और हनुमान जी के दर्जनों मंदिर आज भी ईचाक क्षेत्र में मौजूद हैं। जिनकी संख्या 100 से अधिक बताई जाती है।