बाह: भदावर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज बाह में एनएसएस का 56वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया
भदावर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज बाह में "स्वच्छता ही सेवा है" कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का 56वां वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुकेश यादव ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर तहसील बाह तक पहुंची।