बक्सर: मझरियां गांव में 44.78 लीटर शराब बरामद, आरोपी फरार
Buxar, Buxar | Apr 16, 2026 औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरियां गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, औद्योगिक थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव स्थित भृगु चौधरी के घर में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।