ग्राम सांगाखेड़ा के भूराभगत में कलेक्टर ने महादेव मेले को लेकर बैठक की
Junnardeo, Chhindwara | Jan 22, 2026
आगामी 6 से 17 फरवरी तक लगने वाला प्रसिद्ध महादेव मेले को देखते हुए 22 जनवरी गुरुवार 5:00 बजे कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत सागाखेड़ा की भूराभगत में सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली एवं मेला संबंधी जानकारी ली जाकर आवश्यक निर्देश दिए बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय पांडे , जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ रश्मि चौहान सहित अन्य प्रमुख मौजूद रहे।