चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र के गोहावर जैत में पड़े मृत गोवंश से बदबू फैलने की शिकायत पर ग्राम पंचायत ने जेसीबी से कराया दफन
मंगलवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के गांव गोहावर जैत में एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।उसके सड़ने से क्षेत्र में बदबू फैल रही थी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत की। ग्राम पंचायत ने उसे जेसीबी से दफन कराया।