जमुई: दीघोई गांव में भूमि विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, 08 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026 दीघोई गांव में भूमि विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी- डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्ष से चार- चार लोग यानि कुल 08 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को रविवार की रात 9:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।