रायपुर में क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी के पास से पिस्टल बरामद
रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर क्रिकेट बैट से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को चॉइस सेंटर में मौजूद अमन गुप्ता के सिर और दाहिने हाथ पर क्रिकेट बैट से वार किया गया था। बीच-बचाव करने पहुंची सरोज गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई। मामले में मुख्य आरोपी कुणाल सिंह और उसके दो साथियों अनुराग किरनापुरे व संदीप दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद की है, जिसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया।
#RaipurNews #RaipurPolice #Gudiyari #CrimeNews #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Oct 10, 2026