बोध गया: बोधगया मठ की ज़मीन खाली करने का नोटिस, 20 मई तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश
Bodh Gaya, Gaya | May 11, 2026 बोधगया में मठ की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बोधगया अंचल कार्यालय की ओर से करीब 35 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 20 मई तक जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है।सोमवार की शाम 5 बजे प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।