कोल: सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC पर रोक लगाने के विरोध में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Feb 5, 2026 सुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाने के विरोध में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया है। जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। पोस्टर बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी पर रोक लगाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।