हिलसा: लोकाइन नदी में बाढ़ के पानी की सूचना से किसानों की बढ़ी चिंता
Hilsa, Nalanda | Aug 19, 2026 उदेरास्थान से करीब 12,250 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद लोकाइन नदी समेत फल्गु नदी, भूतही और अन्य नदियों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि, फिलहाल नदियों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने की सूचना नहीं है, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।