शिकोहाबाद: अवैध तमंचा लहराते वायरल वीडियो के सबूत के आधार पर थाना खैरगढ़ पुलिस ने मोनू को तमंचे संग दबोचा
अवैध तमंचा लहराते सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर थाना खैरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरूवार दोपहर तीन बजे क़रीबन अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक मोनू पुत्र दिनेश निवासी ग्राम बैरनी, थाना खैरगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे बिजौली मार्ग पर स्थित सरकारी पानी की टंकी के पास से धर दबोचा।