शिकोहाबाद में आरडीडीएस योजना के तहत बदली जा रही जर्जर विद्युत केबल को चोरी कर ले जा रहे तीन आरोपियों को विद्युत विभाग की टीम ने शिकोहाबाद पुलिस की मदद से गुरूवार दोपहर एक बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिकअप वाहन में केबल लोड कर दिल्ली बेचने जा रहे थे।