शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में तीन बाल अपचारियों को पकड़ा, दो मोबाइल बरामद
शिकोहाबाद पुलिस ने बुधवार दोपहर दो बजे क़रीबन चोरी की वारदात में शामिल तीन बाल अपचारियों को आरोंज कट के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से Infinix Note 12 और Redmi कंपनी के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया।