शिकोहाबाद: थाना खैरगढ क्षेत्र के ग्राम निकाउ में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही झटके में 16 भेड़ें खत्म, एसडीएम शिकोहाबाद ने दिया बयान
थाना खैरगढ क्षेत्र ग्राम निकाऊ में बुधवार रात 10 बजे क़रीबन आंधी बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली ने पशुपालक अशोक बघेल के अनुसार उसकी 16 भेड़ों की जान ले ली। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। मामले को लेकर एसडीएम शिकोहाबाद ने बयान जारी किया।