कोडरमा: टुनटुन पांडेय की संदिग्ध मौत के खुलासे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च
तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो निवासी टुनटुन पांडे की 18 जून को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले के खुलासे की मांग और दोषियों पर कार्रवाई को लेकर कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के बैनर तले जवाहर टॉकीज दुर्गा मंडप परिसर से झंडा चौक तक एक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि और सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।