कोडरमा: पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में RPF कोडरमा ने शराब तस्करी करते एक युवक को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने पूरी नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। युवक ने बताया कि वह बेरोजगार है इसीलिए झारखंड से शराब की खरीदारी कर इसे बिहार में ऊंचे कीमत पर बेचता है। रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा ने जब्त शराब और तस्कर को उत्पाद विभाग को सौंप दिया।