कोडरमा: झारखंड विधानसभा लोक लेखा समिति की बैठक कोडरमा परिसदन सभाकक्ष में हुई संपन्न
कोडरमा स्थित परिसदन सभाकक्ष में झारखंड विधान सभा लोक लेखा समिति ने समीक्षा बैठक शुक्रवार को 2 बजे की। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह माननीय विधायक बरही विधानसभा क्षेत्र श्री मनोज कुमार यादव द्वारा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को सरकार ने जो राशि आवंटित की है, उसका लेखा जोखा के साथ-साथ कार्य की