कोडरमा: कोडरमा डिस्ट्रिक्ट होटल एसोसिएशन के नए सत्र के पदाधिकारियों का हुआ चयन
कोडरमा डिस्ट्रिक्ट होटल एसोसिएशन की विशेष वार्षिक बैठक होटल कृष्णा इंटरनेशनल में शुक्रवार को 12 बजे संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन के नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव करना था। हर दो साल में एसोसिएशन के नए सत्र में नए पदाधिकारियों का चयन किया जाता है, जिससे कि एसोसिएशन में नई ऊर्जा का संचलन हो और एसोसिएशन के नियमों का पालन सुनिश्चित होता रहे।