कोडरमा: उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में अतिवृष्टि से पूर्व तैयारी हेतु समाहरणालय सभागार में हुई बैठक
संभावित अतिवृष्टि के मद्देनजर पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर परिषद झुमरी तिलैया, पथ निर्माण विभाग, एनएच, परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन, आपूर्ति विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।