पाटन: चौपाटी वार्ड में सूने मकान से लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | Apr 26, 2026 चौपाटी वार्ड के रहने वाले विवेक बबेले ने रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बताया कि उनका पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। जब वह घर वापस लौटे तो देखा घर की दरवाजे का ताला टूटा हुआ था साथ ही अलमारी के दरवाजे भी खुले थे और उसमें रखे लगभग 12 लाख रुपए के जेवर और 1 लाख 80 हजार रुपए गायब थे। मामले की शिकायत पाटन थाने में दर्ज कराई गई है।