कैराना: कांधला में रेलवे मार्ग पर दुकान के बाहर खड़ी साइकिल चोरी, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
Kairana, Shamli | Oct 19, 2026 कांधला में रेलवे मार्ग पर चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर साइकिल खड़ी हुई थी। इसी दौरान साइकिल को चोरी कर लिया गया। कुछ देर के बाद घटना की जानकारी हुई। इसके बाद आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक आरोपी साइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।