गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार से तीन दिवसीय बाहा पर्व का शुभारंभ हो गया. यशपुर पंचायत अंतर्गत मुड़कुम, लुपुंगडीह, दुग्धा पंचायत के मुरूमडीह तथा रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा सहित अन्य गांवों में शनिवार से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व की शुरुआत की गई. पर्व के प्रथम दिन प्रातः लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने गांव स्थित जाहेरथान में ‘उम नाड़का’ (सफा