बांका: बांका डीएम व एसपी ने श्रावणी मेला की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कावंरिया पथ का किया निरीक्षण
Banka, Banka | Jul 11, 2026 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार की दोपहर 12 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने संयुक्त रूप से कांवरिया पथ का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।