बिलासगुड़ी, रक्षित केंद्र बिलासपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्र.आर. श्री ध्रुव कुमार पाण्डेय (यातायात) को लगभग 40 वर्षों की उत्कृष्ट, समर्पित एवं निष्कलंक सेवा पूर्ण करने पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे, डीएसपी लाइन श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा, सीएसपी कोतवाली श्री टिकेश्वर प्रसाद यादव, डीएसपी श्री सुदीप सरकार, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, मुख्य लिपिक श्री रफीक खान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
59 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Jul 31, 2026