बक्सर: पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से उचक्कों ने ₹20 हजार और 2 बैटरी चुराई, मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Apr 14, 2026 शहर के बाइपास रोड में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक का गेट तोड़ उचक्कों ने 20 हजार नकदी के साथ दो बैट्री ले उड़े। पीड़ित ट्रक चालक ने घटना को लेकर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव के सत्यनारायण साह के पुत्र विकास कुमार ट्रक चालक है।