डिंडौरी: हथकटा के ग्रामीणों ने मप्र पंचायती राज, ग्राम स्वराज अधिनियम अनुसार नई ग्रा पं गठन को लेकर कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत परसेल के वन ग्राम हथकटा के ग्रामीणों ने मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वर्तमान ग्राम पंचायत से पृथक कर नई ग्राम पंचायत गठित करने को लेकर शनिवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि 2011 जनगणना अनुसार 1200 जनसंख्या और 800 वोटरों की संख्या है ।