हाथरस: गांव गढ़ी तमन्ना में फर्नीचर का काम करते समय व्यक्ति का कटा हाथ, परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी तमन्ना में फर्नीचर का काम करते समय आज एक व्यक्ति का हाथ कट गया। हाथ कटने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा व्यक्ति का उपचार जारी है।