कोतमा: बिजुरी पुलिस ने 10 गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
Kotma, Anuppur | Jun 2, 2026 मंगलवार शाम 5 बजेबिजुरी पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले एक माह में गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।