पेंशन स्वीकृति और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित
महालेखाकार कार्यालय, बिहार, पटना द्वारा गुरुवार को जिला परिषद स्थित मेची सभागार, किशनगंज में पेंशन स्वीकृति एवं वित्तीय प्रबंधन विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के पेंशन स्वीकृति पदाधिकारियों को पेंशन मामलों में होने वाली त्रुटियों को कम करने तथा वित्तीय नियमों के सही अनुपालन की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य लेखांकन प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाना था।