Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image

झींगाकाटा–भाटाबारी सड़क बनी मुसीबत का सबब, जलजमाव और गड्ढों से जनता बेहाल बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत झींगाकाटा से मशानगाँव होते हुए भाटाबारी जाने वाली L024 से पहाटगांव रोड आज अपनी दुर्दशा की कहानी खुद बयां कर रही है। सड़क पर जगह-जगह जलजमाव, गड्ढे और कीचड़ के कारण आम लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बरसात के मौसम में यह सड़क किसी रास्ते से अधिक एक तालाब का रूप ले लेती है, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है, जिस पर प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक लोगों का आवागमन होता है। स्कूली बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए, किसान अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने के लिए, मरीज इलाज के लिए तथा आम नागरिक अपने दैनिक कार्यों के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं। लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।

MORE NEWS

किशनगंज में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी

किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त के दौरान सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी है।

किशनगंज में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त के दौरान सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी है।

Bahadurganj, Kishanganj | Jun 11, 2026

बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने सड़क हादसे के मृतक के परिजनों से की मुलाकात

बीती रात एनएच-327ई स्थित बहादुरगंज एलआरपी चौक पर हुए सड़क हादसे में बराहडांगा निवासी मंजूर भाई की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मरहूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी मग़फ़िरत की दुआ की।

बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने सड़क हादसे के मृतक के परिजनों से की मुलाकात बीती रात एनएच-327ई स्थित बहादुरगंज एलआरपी चौक पर हुए सड़क हादसे में बराहडांगा निवासी मंजूर भाई की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मरहूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी मग़फ़िरत की दुआ की।

Bahadurganj, Kishanganj | Jun 11, 2026

पेंशन स्वीकृति और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

महालेखाकार कार्यालय, बिहार, पटना द्वारा गुरुवार को जिला परिषद स्थित मेची सभागार, किशनगंज में पेंशन स्वीकृति एवं वित्तीय प्रबंधन विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के पेंशन स्वीकृति पदाधिकारियों को पेंशन मामलों में होने वाली त्रुटियों को कम करने तथा वित्तीय नियमों के सही अनुपालन की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य लेखांकन प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाना था।

पेंशन स्वीकृति और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित महालेखाकार कार्यालय, बिहार, पटना द्वारा गुरुवार को जिला परिषद स्थित मेची सभागार, किशनगंज में पेंशन स्वीकृति एवं वित्तीय प्रबंधन विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के पेंशन स्वीकृति पदाधिकारियों को पेंशन मामलों में होने वाली त्रुटियों को कम करने तथा वित्तीय नियमों के सही अनुपालन की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य लेखांकन प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाना था।

Bahadurganj, Kishanganj | Jun 11, 2026